इम्तियाज ने ठुकराई सनी की फिल्म
जब वी मेट की सफलता से निर्देशक इम्तियाज अली के सितारे बुलंदी पर हैं और बालीवुड का हर निर्माता उन्हें अपनी फिल्म के लिए लेना चाह रहा है, लेकिन जिस सनी देओल ने इम्तियाज को सबसे पहले अपनी फिल्म सोचा न था में पहला अवसर दिया था, उसी सनी ने जब इम्तियाज को अपनी दूसरी फिल्म में निर्देशक के रुप में लेना चाहा तो इम्तियाज ने मना कर दिया.
जब वी मेट की सफलता को देखते हुए सनी देओल ने अपने बैनर विजयेता फिल्मस के तहत इम्तियाज को अपनी एक फिल्म के लिए निर्देशन करने को कहा तो इम्तियाज ने सनी की फिल्म को करने से मना कर दिया और कहा कि उसके पास सन 2009 तक किसी और फिल्म करने के लिए समय नही है.
हालांकि इम्तियाज ने इस बात को गलत बताते हुए कहा कि सनी जब वी मेट का विशेष शो देखने आये थे लेकिन उन्होंने उन्हें नई फिल्म का आफर नही दिया.


Click it and Unblock the Notifications