सालों लंबे अफेयर के बाद इम्तियाज अली की बेटी ने 26 की उम्र मे BF से रचाई सगाई, जानें कौन है मंगेतर कृष अग्रवाल

इदा ने पहले एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो में सबसे पहले इदा ने अपनी डायमंड रिंग दिखाई है और फिर उन्होंने अपना शॉकिंग चेहरा और मंगेतर कृष के अनमोल पलो को दिखाया है। इदा और कृष एक वेकेशन पर है और इदा के एक्सप्रेशन से साफ है कि जैसे उन्हें कृष के इस प्रपोजल के बारे में पहले से बिल्कुल भी भनक नहीं थी और वेकेशन पर जब कृष ने उन्हें प्रपोज किया तो उन्होंने तुरंत हां कर दिया। ये पल भी इम्तियाज अली की किसी फिल्मी मूमेंट जैसे ही लगता है।
सोशल मीडिया के इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भर भरकर बधाईयां और शुभकामनाएं आ रही हैं। दोनों ने बेहद ही खूबसूरत लोकेशन पर ये सगाई की है। इदा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, '01/07/26 11pm Ytresand। इस कैप्शन से साफ है कि कृष ने उन्हें 1 जुलाई की रात 11 बजे इट्रेसैंड में प्रपोज किया था।
इदा ने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं जिनमें कृष उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'यस'। जैसे ही इदा ने अपनी सगाई की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की, उनके कमेंट सेक्शन में बधाई देने वालों का तांता लग गया। फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के लीड स्टार्स शरवरी और वेदांग रैना ने भी इस कपल को नए सफर की ढेरों शुभकामनाएं दीं।
कौन हैं कृष अग्रवाल
कृष अग्रवाल लाइमलाइट से काफी दूर ही रहते हैं और उनके बारे में और उनके पेशे के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इदा और कृष काफी लंबे समय से रिलेशन में हैं और इदा खुलकर कृष के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
इदा क्या करती हैं
26 साल की इदा अली बॉलीवुड से ताल्लुक रखने के बावजूद अपने पिता इम्तियाज अली की परछाई से अलग अपनी एक नई पहचान बना रही हैं। इदा ने बहुत छोटी उम्र में ही फिल्ममेकिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में 'लिफ्ट' नाम की एक शॉर्ट फिल्म डायरेक्ट की थी, जिससे वह पहली बार चर्चा में आई थीं। इसके बाद उन्होंने अमेजन मिनी टीवी के लिए एक रोमांटिक ड्रामा 'उलझे हुए' की कहानी लिखी। फिल्ममेकिंग और राइटिंग के अलावा इदा सोशल कॉज से भी जुड़ी हैं। उन्होंने 'रिफ्रेश' नाम से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है, जो युवाओं की समस्याओं और मेंटल हेल्थ जैसे गंभीर मुद्दों पर बात करता है।


Click it and Unblock the Notifications