'लव आज कल' में सौ साल पुराना बैंड!

By Staff

निर्देशक इम्तियाज अली अपनी नई फिल्म 'लव आज कल' के लिए कुछ ऐसा तलाश रहे थे, जो भूत और वर्तमान में एक संबंध स्थापित कर सके। तो.. बताइए उन्होंने इसके लिए क्या चुना होगा। इसके लिए उन्होंने दिल्ली के बहुत पुराने लेकिन उम्दा शादी के बैंड 'जिया बैंड' का चयन किया।

अली ने बताया कि जिया बैंड के मतलब को समझने के लिए दिल्ली की विवाह संस्कृति को समझना होगा। यह बैंड 100 वर्ष से अधिक पुराना है और इस शहर में होने वाली शादियों से इसका गहरा रिश्ता है। अली कहते हैं कि किसी भी शादी में आप इस बैंड से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकते हैं।

सैफ अली खान के दोहरे किरदार और दीपिका पादुकोण की भूमिका से सजी यह फिल्म 31 जुलाई को रिलीज हो रही है। निर्देशक के बतौर ये अली की तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह 'सोचा न था' और 'जब वी मेट' जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं।

दिल से दिल्लीवाले अली को जब 'लव आज कल' में वर्तमान और भूत में संबंध दिखाने के लिए प्लॉट की जरूरत महसूस हुई तो उनके दिमाग में तुरंत जिया बैंड का ख्याल आया।

'यह बैंड हर शादी में ही नजर आता है। मैंने सैफ से कहा कि तुम्हारे किरदार का भूतकाल से संबंध दिखाने के लिए क्यों न जिया बैंड का इस्तेमाल किया जाए? 1965 की दिल्ली दिखाने के लिए हमें पुरानी कारों, उस वक्त के वस्त्रों, सड़कों के साथ जिया बैंड की भी जरूरत पड़ी, जिसे हमारी फिल्म में बजाया गया है। फिल्म के अन्य हिस्सों में भी आपको जिया बैंड सुनने को मिलेगा।'

जियालाल डी. थाडानी द्वारा 1936 में स्थापित इस बैंड ने 20 अप्रैल, 2007 को हुई अभिषेक बच्चन व ऐश्वर्या राय की शादी में भी संगीत बजाया गया था। आज जब ब्रास बैंड्स का चलन फैशन से बाहर हो गया है और शादियों में भी इनकी मांग कम हो गई है, ऐसे में अली की फिल्म में इस बैंड का होना एक सुखद एहसास की तरह होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X