यादों की बारात फेम एक्टर इम्तियाज खान का निधन, कई फिल्मों में किया यादगार काम
यादों की बारात और दयावान के साथ कई फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बना चुके एक्टर इम्तियाज खान का मुंबई में सोमवार को निधन हो गय। उनकी उम्र 77 साल की थी। सोमवार शाम को हार्ट अटैक के चलते अपने मुंबई निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि शोले के गब्बर यानी कि लोकप्रिय अभिनेता अमजह खान के भाई और अपने दौर के अभिनेता रह चुके जंयत के बेटे इम्तियाज खान ने काफी यादगार फिल्मों में भी काम किया है।
हालांकि अपने भाई अमजह खान की तरह उन्हें अधिक लोकप्रियता नहीं मिली। फिर भी उस दौर की फिल्मों में उन्होंने अपने दिलचस्प किरदारों से सभी के जहन में एक याद बसाई है। उन्होंने टीवी की दुनिया की लोकप्रिय अभिनेत्री कृतिका देसाई से शादी की थी। दोनों के बीच 25 साल की उम्र का फासला है।

कृतिका ने खुद एबीपी न्यूज को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनके पति इम्तियाज का निधन हो गया है। फिलहाल सभी दुबई से किसी खास रिश्तेदार के आने की राह देख रहे हैं। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा होगी।
गौरतलब है कि कृतिका देसाई गुजराती टीवी शो के साथ हिंदी टीवी शो मेरे अंगने में और शक्ति जैसे शो से अपनी दमदार पहचान कर चुकी हैं। कृतिका और इम्तियाज की एक बेटी भी है जिसका नाम आयशा खान है।


Click it and Unblock the Notifications
