'हाईवे' ने दिया इम्तियाज को खिलखिलाने का मौका
अपनी सफलता पर खुश होते हुए इम्तियाज ने कहा कि "मुझे यह फिल्म बनानी थी, तो मैंने बनाई और पूरी लगन से बनाई। फिल्म को मिश्रित प्रतिक्रिया मिल रही है, तो इसका मतलब है कि लोग इसके बारे में सोच रहे हैं।"
फिल्म के बिजनेस को लेकर बेफिक्र इम्तियाज ने कहा, "मुझे इस बात से कोई दिक्कत नहीं है। मिश्रित प्रतिक्रिया मिलना अच्छी बात है। कम से कम अपने विचार तो रख रहे हैं। यह बात ज्यादा खतरनाक है, जब लोग बस इतना ही कहें कि हां फिल्म ठीक है।"
Must See: फिल्म 'हाईवे' की तस्वीरें
फिल्म 'हाईवे' के सह-निर्माता इम्तियाज अली और सजिद नाडियाडवाला हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणदीप हुड्डा ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। आलिया को तो इस फिल्म के चौतरफा तारीफें मिल रही हैं तो वहीं फिल्म के हीरो रणदीप हुड्डा को बहुमुखी प्रतिभा के धनी नासिरूद्दीन शाह की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
नसीरुद्दीन शाह को अपना आदर्श मानने वाले रणदीप कहते हैं कि जब तक नसीरुद्दीन उनकी हालिया प्रदर्शित 'हाईवे' न देख लें फिल्म अधूरी ही रहेगी। रणदीप ने कहा कि मेरे लिए 'हाईवे' तब तक अधूरी रहेगी जब तक नसीरुद्दीन सर न देख लें। मुझे उनकी समीक्षा का बेसब्री से इंतजार है। मैं चाहता हूं कि वह फिल्म देखें। मेरे साथ बैठें और उसके बारे में चर्चा करें।" देखते हैं रणदीप की यह इच्छा पूरी होती है या नहीं। फिलहाल फिल्म की पूरी टीम 'हाईवे' की तारीफों से काफी खुश है।


Click it and Unblock the Notifications












