..................... Imtiaz Ali writes a testimonial about Deepika Padukone when he offered her rockstar - Hindi Filmibeat

इम्तियाज़ अली ने सुनाई दीपिका से पहली मुलाकात की कहानी, रॉकस्टार की थी ऑफर

By Staff

कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं जो याद रह जाती हैं। और अगर मुलाकात पहली बार हो तो ज़ेहन में कहीं रह ही जाती है। और ये पहली मुलाकात, इम्तियाज़ अली और दीपिका पादुकोण के बीच हो तो फिर कुछ भूलने का सवाल ही नहीं उठता। दरअसल, दीपिका पादुकोण की वेबसाइट पर इस महीने इम्तियाज़ अली ने दीपिका से अपनी पहली मुलाकात की यादें साझा की हैं।

इम्तियाज़ ने लिखा, वो होटल के पोर्च में कार से उतरी और उसने मेरी तरफ देखा। मुझे तुरंत पता था कि यही लड़की है जिससे मैं मिलने आया हूं। और उसे भी पता था कि मैं ही वो डायरेक्टर हूं जिससे वो मिलने आई है, उसकी आंखों में दिख रहा था।

imtiaz-ali-writes-a-testimonial-about-deepika-padukone-when-he-offered-her-rockstar

इम्तियाज़ अली ने आगे लिखा, दीपिका की कोई फिल्म तब तक रिलीज़ नहीं हुई थी। मैं उससे रॉकस्टार के लिए मिलने गया था। हालांकि रॉकस्टार फिर कई सालों तक नहीं बन पाई। इसके बाद हमने कई फिल्मों में काम किया - तमाशा, लव आजकल, कॉकटेल। काफी यादें बनाईं जिनमें से मैं सब कुछ भूल सकता हूं।

लेकिन मैं उस दिन कार से उतरती उस लड़की को कभी नहीं भूल सकता जिसकी आंखों से पता चल रहा था कि उसे पता है कि मैं ही हूं जिसके साथ वो काम करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X