करीना चैप्टर से परेशान इम्तियाज
फिल्म लव आज कल के निर्देशक इम्तियाज अली करीना कपूर के नाम से काफी परेशान हो चुके है। दरअसल फिल्म लव आज कल से करीना का कोई लेना देना नहीं है ना तो वे फिल्म में है और न ही उन्होंने फिल्म में पैसा लगाया है। फिर भी लोग इम्तियाज से पूछ रहें है कि उन्होने करीना को फिल्म में सैफ अली खान के अपोजिट क्यों नहीं लिया।
अब इम्तियाज किस किस को जवाब देते फिरे भई उनकी मर्जी किसे ले या किसे न लें। फिल्म में सैफ अली खान है तो करीना कपूर उनकी हीरोइन होनी ही चाहिए थी यह तो कोई बात नहीं। बस इसी बात से इम्तियाज को काफी परेशान हो रही है वे पहले ही कह चुके है मीरा के रोल के लिए दीपिका के अलावा किसी और के बारे में सोचा ही नही था।
खैर फिल्म कल रिलीज हो रही है इसके बाद मामला शांत पड़ जाएगा।
इम्तियाज अली करीना कपूर दीपिका पादूकोण लव आज कल सैफ अली खान deepika padukone imtiaz ali kareena kapoor love aaj kal saif ali khan


Click it and Unblock the Notifications