बढ़ते विवादों के बीच फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने अपनी फिल्म को लेकर लिया बड़ा फैसला, फैंस हुए उदास

Imtiaz Ali

Amar Singh Chamkila released on OTT: बॉलीवुड के नामी फिल्म प्रोड्यूसर और निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' एलान के बाद से ही विवादों में चल रही है। इन सब विवादों के बीच इम्तियाज अली ने अपनी फिल्म को लेकर बड़ा फैसला लिया है और अब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज ना होकर ओटीटी पर रिलीज होगी।

इम्तियाज अली की नई फिल्म-

इम्तियाज अली की नई फिल्म पंजाब के मशहूर गायक रहे अमर सिंह चमकीला के जीवन पर आधारित है, जिनका बड़ी बेरहमी से सरेआम कत्ल कर दिया गया था। दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर इस फिल्म की रिलीज पर बीते दिनों लुधियाना की एक अदालत ने रोक लगा दी थी। फिल्म पूरी तरह से विवादों में घिरी थी।

ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म-

इन सभी विवादों के बीच अब खबर आ रही है कि 'अमर सिंह चमकीला' के प्रोड्यूसर इम्तियाज अली ने फिल्म को सिनेमाघरों के बजाय सीधा ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है। 80 के दशक के अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत की 1988 में गोलियों से मौत के घाट उतार दिया गया था।

आठ मार्च को दोपहर दो बजे चमकीला और उनकी पत्नी पंजाब के गांव मेहसामपुर, जालंधर में एक स्टेज शो के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इसमें चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत के साथ दो और लोगों की मौत हो गई थी।

कई साल पहले हुई इस दर्दनाक घटना को पर्दे पर लाती फिल्म को जहां पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला था, वहीं अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। यह फैसला खुद इम्तियाज अली द्वारा किया गया है। इस फैसले के पीछे की वजह फिल्म को लेकर देशभर में लगातार चल रह विवाद हैं।

दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा-

नेटफ्लिक्स ने हाल ही में 'अमर सिंह चमकीला' की घोषणा की, जिसमें दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं।

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म पंजाब के मूल रॉकस्टार, अमर सिंह चमकिला की अनकही सच्ची कहानी प्रस्तुत करती है, जो 80 के दशक में गरीबी के साये से उभरे और अपने संगीत के कारण लोकप्रियता की ऊंचाइयों तक पहुंचे। यह फिल्म अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

More from Filmibeat

Read more about: imtiaz ali amar singh chamkila
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X