रॉकस्टार के बाद फिर से रणबीर संग नज़र आएंगे इम्तियाज!

रॉकस्टार फिल्म में इम्तियाज अली ने रणबीर कपूर को इतनी अलग तरह से परदे पर प्रस्तुत किया कि इंडस्ट्री के लोगों को लगा कि रणबीर कपूर के अंदर एक बेहतरीन एक्टर भी है। रणबीर का कुछ अलग ही रुप देखने को मिला रॉकस्टार में। खबर तो ये भी है कि इम्तियाज अली रणबीर कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए कैटरीना कैफ को साइन करने की सोच रहे हैं। फिल्हाल तो इम्तियाज अली ने इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया लेकिन उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा है कि कइस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में होंगे लेकिन उनके साथ कौन होगा इस बारे में अभी कुछ डिसाइडेड नहीं है।
लोग भी उत्सुक हैं इम्तियाज अली के साथ रणबीर कपूर की जोड़ी एक बार फिर से देखने के लिए। इम्तियाज अली ने बताया कि फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरु होगी। लोगों को उम्मीद है कि जब वी मेट जैसी रोमांटिक फिल्म बनाने वाले निर्देशक इम्तियाज अली ने अगर कोई फिल्म बनाने की सोची है तो जरुर ही फिल्म में कुछ खास होगा।


Click it and Unblock the Notifications