TRAILER: रणबीर- दीपिका की 'तमाशा' वाली लव-स्टोरी.. बिल्कुल अलग!
[बॉलीवुड न्यूज] इंतजार खत्म.. आखिरकार इम्तियाज अली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तमाशा' का ट्रेलर रिलीज हो गया। अब फिल्म इम्तियाज अली की हो तो कुछ डिफ्रेंट की उम्मीद तो होती ही है न.. और अच्छी बात यह है कि इम्तियाज ने इस बार भी आपकी उम्मीद को टूटने नहीं दिया है।
जी हां, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'तमाशा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और कोई शक नहीं कि यह बेमिसाल है। रणबीर- दीपिका की कैमिस्ट्री हर फिल्म की तरह यहां भी जबरदस्त है और इम्तियाज अली ने इसे काफी खूबसूरती के साथ दिखाया है।
इनके फैंस तो शायद इन्हें इस तरह साथ देखकर क्रेजी हो जाएं। यह फिल्म कहानियों के बारे में है और फिल्म की टैग लाइन है- Why always the same story...? लिहाजा, इम्तियाज अली की हर फिल्म की तरह यहां भी कहानी में ट्विस्ट की पूरी उम्मीद रखिए।
यहां देखें तमाशा का ट्रेलर-(नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक करें)


Click it and Unblock the Notifications



