बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस के कंप्रोमाइज करने पर इम्तियाज अली ने की खुलकर बात, बोले- बेहतर मौके मिलेंगे...

Imtiyaz Ali On Casting Couch: फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है और काफी सारी हसीनाएं तो ऐसी भी है जो इस पर खुलकर बात भी करती हैं। साथ ही वह अपना अनुभव भी शेयर करती है। लेकिन अब हाल ही में डायरेक्टर इम्तियाज अली ने फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर बात की है।
इस पर इम्तियाज अली ने बात करते हुए कहा कि ऐसा जरूरी नहीं होता कि अगर कोई लड़की कंप्रोमाइज कर देती है तो उसको रोल मिल ही जाएगा। IFFI गोवा में इम्तियाज अली ने बताया कि "मेरा यकीन करो कि मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री इसीलिए रिमरकेबल मानी जाती है, जिस तरीके से यह महिलाओं के साथ में बर्ताव करती है।"
इम्तियाज अली ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं 15 से 20 सालों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहा हूं। मैंने कास्टिंग काउच को लेकर बहुत कुछ सुना है। एक लड़की आती है और वह डरी हुई होती है। उसको कंप्रोमाइज करने की जरूरत होती है।"
इम्तियाज अली ने इस पर आगे भी यह कहा कि "मैं आपको बता दूं कि अगर कोई लड़की या फिर महिला 'ना' नहीं कह सकती है तो ऐसा भी नहीं है कि उसकी कामयाब होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा भी नहीं होता कि अगर कोई लड़की कंप्रोमाइज करती है तो उसको रोल मिल ही जाएगा। इसीलिए अगर कोई महिला 'ना' कह सकती है और खुद की इज्जत करती है तो दूसरे लोग भी उसकी इज्जत करेंगे।"
डायरेक्टर इम्तियाज अली ने बताया कि "मेरे जैसे लोग अक्सर यही सोचते हैं कि क्या हम किसी को गंभीरता से लेते भी है या नहीं, अगर हम किसी को कास्ट करना चाहते हैं तो हमें उसकी इज्जत करनी होगी। इसीलिए यह सोचने की कंप्रोमाइज करने पर फिल्म इंडस्ट्री में बेहतर मौके मिल जाएंगे तो यह झूठ है। मेरे अनुभव के हिसाब से यह बिल्कुल गलत है और जो लोग कंप्रोमाइज करते हैं वह अक्सर करियर से भी कंप्रोमाइज कर लेते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











