इम्तियाज रनबीर को नहीं लेंगे

By Staff

बॉलीवुड निर्देशक इम्तियाज अली ने अपनी अगली फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर को लेने की खबरों को सिरे से नकार दिया है।
इम्तियाज का कहना है, "मैंने अभी तक किसी भी कलाकार के साथ कोई भी कहानी तय नहीं की है क्योंकि वास्तव में मैं ही नहीं जानता कि मैं अगली कौन सी फिल्म बनाऊंगा।"

उन्होंने कहा, "लोगों को लगता है कि यदि मैंने रणबीर से मुलाकात की और उनके साथ एक कहानी पर चर्चा की तो इसका मतलब है कि मैं उनके साथ फिल्म बना रहा हूं। मैं सभी अभिनेताओं, अभिनेत्रियों और कैमरामैन के साथ कहानियों पर विचार-विमर्श करता हूं और मैं अपनी सृजनात्मक संवेदनशीलता के तहत ऐसा करता हूं।" हाल ही में 38 वर्षीय इम्तियाज की फिल्म सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत 'लव आज कल' रिलीज हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X