Tamasha Throwback...रणबीर-दीपिका की एक पुरानी तस्वीर और आप सब भूल जाएंगे
इम्तियाज अली की तमाशा 27 नवंबर को रिलीज हुई थी और आज तमाशा के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने तमाशा के सेट से एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर का कैप्शन उन्होंने लिखा है "Remembering Tamsha".
कहने की जरुरत नहीं है कि दीपिका और रणबीर कपूर दोनों ही साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर कोई भी समझ सकता है कि क्योंकि उनकी जोड़ी पसंद की जाती है।

हाल में इम्तिायाज अली ने फेसबुक पर एक लिखा था कि जिस दिन तमाशा रिलीज हुआ था उस दिन इम्तियाज और रणबीर पीवीआर के कोने में बैठकर दर्शकों का रिएक्शन देख रहे थे।फिल्म को लेकर रणबीर, दीपिका और इम्तियाज अली तीनों ही काफी एक्साइटेड थे।
सभी जानते हैं कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दोनों ही इम्तियाज अली के फेवरिट हैं और दोनोंखुद भी इम्तियाज अली के साथ हमेशा काम करना चाहते हैं। यही कारण है कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों साथ में काम करने के लिए तैयार हो गए थे। फिल्म लोगों को काफी अच्छी लगी भी थी।


Click it and Unblock the Notifications