First Look: ठीक 385 दिन बाद, इस सुपरस्टार की एक और फ्लॉप, रिलीज़ डेट फाइनल
कहते हैं कि कुछ लोगों की किस्मत ऐसी होती है जो लाख कोशिशों के बावजूद खुल नहीं पाती। इम्तियाज़ अली और उनकी बॉक्स ऑफिस किस्मत भी कुछ ऐसी ही है। इम्तियाज़ ने सोचा ना था नाम की फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
इसके बाद जब वी मेट छोड़कर उनकी बाकी किसी फिल्म के हाथ बॉक्स ऑफिस सफलता नहीं लगी। लेकिन सबसे बड़ा झटका लोगों को पिछले साल रिलीज़ उनकी शाहरूख खान स्टारर फिल्म जब हैरी मेट सेजल के साथ लगा।

फिल्म का कोई ओर छोर ही नहीं था। इस फिल्म के बाद, ना शाहरूख खान किसी फिल्म में दिखाई दिए और ना ही इम्तियाज़ अली की कोई फिल्म का चर्चा हुआ।
[B GRADE फिल्म है रेस 3, सलमान खुद भी अपनी ईद नहीं बचा पाएंगे]
जब हैरी मेट सेजल 4 अगस्त को रिलीज़ हुई थी और 14 अगस्त तक फ्लॉर घोषित हो चुकी थी। बहरहाल, अब ठीक 385 दिन बाद, इम्तियाज़ अली अपनी अगली फिल्म लेकर आ रहे हैं।
फिल्म का नाम है लैला मजनू, जिसे इम्तियाज़ ने एकता कपूर के साथ प्रोड्यूस किया है और फिल्म को डायरेक्ट किया है इम्तियाज़ अली के भाई साजिद अली ने।
[वो केवल शाहरूख, शाहिद, रणबीर जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करते हैं!]
फिल्म 24 अगस्त 2018 को रिलीज़ हो रही है और अभी तक फिल्म को लेकर ज़्यादा कोई खबर नहीं है। आज फिल्म का टीज़र और पोस्टर लॉन्च होगा जिसके बाद, फिल्म की कुछ डीटेल्स बाहर आ सकती हैं। अब चूंकि फिल्म इम्तियाज़ की है तो पोस्टर और टीज़र दोनों से ही उम्मीदें होंगी।
वैसे आपको याद दिलाते हैं, बॉलीवुड के कुछ शानदार पोस्टर -


Click it and Unblock the Notifications












