दिसंबर में प्रदर्शित होगी 'हाइवे'
निर्देशक इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म 'हाइवे' 13 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। अभिनेता रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री आलिया भट्ट इसमें मुख्य किरदार निभा रहे हैं। 'हाइवे' इस समय निर्माण के दूसरे दौर में है।
'हाइवे' को प्रस्तुत और प्रदर्शित कर रहे साजिद नाडियाडवाला इस परियोजना को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
नाडियाडवाला ने अपने एक बयान में बताया, "इस पर बात करें, पिछले दिसंबर का समय था, हम इस परियोजना को लेकर आगे बढ़ने पर सहमत हो गए। मार्च में शूट शुरू कर दिया और तब से ऐसा मुश्किल शूट होने के बावजूद कार्यक्रम पूरा करने में व्यस्त रहे, जो कि अद्भुत है।"

'जब वी मेट', 'लव आज कल' और 'रॉकस्टार' के लिए मशहूर इम्तियाज 'हाइवे' को लेकर बहुत आशान्वित हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट वीरा के रूप में दिखेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications