First Look- प्यार में डूबे नजर आए सारा और कार्तिक- पहले लुक ने जीत लिया दिल
Recommended Video

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जोड़ी मशहूर निर्देशिक इम्तियाज अली की फिल्म में बन गई है और इस समय एक तस्वीर वायरल हो रही है जो आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है। बता दें कि इस फिल्म को लेकर बातें हो रही है कि ये फिल्म लव आज कल का सीक्वल है लेकिन किसी भी तरह की मुहर इसके नाम को लेकर नहीं लगी है। बुधवार को कार्तिक और सारा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया।
तस्वीर में सारा, कार्तिक के कंधे पर अपना सिर रख कर बैठी हैं। सारा मे तस्वीर के साथ लिखा- ''इम्तियाज अली की अगली फिल्म का हिस्सा बनकर मैं सम्मानित, आभारी और उत्साहित महसूस कर रही हूं।

इस फिल्म ना सिर्फ कार्तिक और सारा बल्कि रणदीप हुड्डा भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 14 फरवरी, 2020 को रिलीज़ होगी। गौरतलब है कि तस्वीर में दोनो की केमेस्ट्री काफी ज्यादा शानदार लग रही है।
सारा अली खान कार्तकि आर्यन को काफी ज्यादा पसंद भी करती हैं और फिल्म के ऐलान के पहले ही उन्होने कहा था कि वो कार्तिक को डेट करना चाहती हैं। अब इस फिल्म के बाद क्या होता है ये तो समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications