'मैं नहीं चाहता कि लोग मेरा मजाक बनाएं'

'द डायलॉग ऑफ देवदास' के विमोचन में शामिल हुए इम्तियाज का कहना है कि मेरा हमेशा से यही मानना रहा है कि यदि कोई फिल्म पहले ही बन चुकी है तो मैं कभी भी उसका नया संस्करण नहीं बनाऊंगा। वह फिल्म पहले ही अपने आप में पूरी होती है। मैं कभी भी नहीं चाहूंगा कि लोग मेरी फिल्म की तुलना कर मेरा मजाक बनाएं।
इम्तियाज ने कहा कि उन्हें मदर इंडिया बहुत पसंद है, यह फिल्म भारत की मानवीय कहानी पेश करती है। उन्हें मुगल-ए-आजम भी पसंद है। इम्तियाज ने 2005 में सोचा ना था से बॉलीवुड में शुरुआत की थी।
इस फिल्म को व्यवसायिक सफलता तो नहीं मिली थी लेकिन इम्तियाज ने इससे अपनी काबिलियत साबित कर दी थी। बाद में उन्होंने जब वी मेट और लव आज कल जैसी फिल्में बनाई।


Click it and Unblock the Notifications