#SeedhiBaat: शाहरूख कुछ भी कह लें, मैं उनकी बात कतई नहीं मानूंगा!
हाल ही में जब हैरी मेट सेजल डायरेक्टर इम्तियाज़ अली की तारीफों के पुल बांधते हुए शाहरूख खान ने उन्हें, आज का यश चोपड़ा कहा। और अब शाहरूख खान की इस तारीफ का जवाब इम्तियाज़ अली ने खुद दिया है।
दरअसल, शाहरूख खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इम्तियाज़ के फिल्में बनानेे का तरीका देखकर यश चोपड़ा की याद आ जाती है। इस बात को इम्तियाज़ ने नकारते हुए कहा कि मैं इस बात को सच मानना ही नहीं चाहता।

इम्तियाज़ ने बड़ी सादगी से कहा कि शाहरूख मेरे साथ काम कर रहे हैं तो ये उनका बड़प्पन दिखाने का तरीका था। मुझे काम के लिए और उत्साहित करने का। इसलिए मैं इस बात को यहीं खत्म कर देना चाहता हूं।
मैं जो हूं ही नहीं, वो तारीफ लेकर मैं क्या करूंगा। मैं बस इस बात से ही खुश हूं कि मैंने शाहरूख जैसे कलाकार के साथ काम कर लिया है।यश चोपड़ा के जाने के बाद शायद ही रोमांस को इतने बेहतरीन तरीके से कोई परदे पर उतारेगा।
वक्त का ऐ मेरी ज़ोहराजबीं से लेकर जब तक है जान तक यश चोपड़ा ने हमेशा दर्शकों को ऐसी दुनिया से रूबरू कराया जो आज ढूंढने पर भी नहीं मिलती है।
पर उनके साथ काम करने का मौका, आज के दौर में शाहरूख, सैफ, आमिर सबको लगा बस सलमान चूक गए। जानिये ऐसा क्या था यश चोपड़ा के रोमांस में जो देखते ही आप भी कह देते थे कि 'दिल तो पागल है' -


Click it and Unblock the Notifications
