रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की शादी पर इम्तियाज अली ने जताई खुशी- कहा, 'दोनों बिल्कुल एक जैसे हैं'
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। जोरशोर से दोनों परिवारों में शादी की तैयारी चल रही है। फिलहाल शादी की पक्की तारीख बाहर नहीं आई है, लेकिन इस खबर से जहां उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं, वहीं फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
हाल ही में जब निर्माता- निर्देशक इम्तियाज अली ने इन दोनों सितारों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "आलिया और रणबीर बिल्कुल एक जैसे हैं। अभिनेता के रूप में एक जैसे होने के लिए, आपको व्यक्तिगत रूप में भी समान होना चाहिए। आपके विचारों को एक दिशा में होने की आवश्यकता है, और इन दोनों के साथ ऐसा ही है।"

उन्होंने कहा, "रणबीर और आलिया के एक-दूसरे के साथ दोस्ती होने से पहले भी, मैंने उन दोनों में एक तरह की आत्मीयता देखी थी। मुझे आलिया के साथ हाईवे और रणबीर के साथ रॉकस्टार और तमाशा में काम करने का सौभाग्य मिला है, और मैं कह सकता हूं कि इन दोनों की तरह कोई अभिनेता नहीं है। आज रणबीर और आलिया एक साथ हैं, और मुझे इस बात की बहुत खुशी है। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता.. लेकिन मुझे बेहद खुशी है कि दोनों की शादी हो रही है।"

आज से रस्में शुरु!
रिपोर्ट्स की मानें तो आज से शादी के फंक्शन शुरु होने वाले हैं। मुंबई के पाली हिल्स के अपार्टमेंट वास्तु में सभी फंक्शन होंगे। सबसे पहले पूरे परिवार की उपस्थिति में पूजा की जाएगी.. फिर लगभग 2 बजे से मेहंदी की रस्म शुरू होगी। इस फंक्शन में केवल करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल होंगे।

सिर्फ 28 मेहमान होंगे शामिल
रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी परिवार और करीबी दोस्तों के बीच होगी। आलिया के भाई राहुल भट्ट ने शेयर किया कि शादी में केवल 28 मेहमान शामिल होंगे। वे सभी सुरक्षा के साथ चेंबूर के लिए रवाना लेंगे। आरके हाउस में रणबीर- आलिया शादी के बंधन में बंधेंगे..

घरों में हो गई है सजावट
वास्तु के अलावा, कपूर परिवार के घर - कृष्णा राज बंगला - और आरके स्टूडियो को भी रोशनी से सजा दिया गया है। कृष्णा राज, जो निर्माणाधीन है, कथित तौर पर आलिया और रणबीर शादी के बाद यहां रहेंगे।

ग्रैंड रिशेप्शन
खबरें हैं कि कपल शादी के बाद 17 अप्रैल को मुंबई के लक्जरी होटल ताजमहल पैलेस में ग्रैंड रिसेप्शन रखेंगे, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल होंगे। सभी को इंविटेशन कार्ड भेजा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











