इम्तियाज़ अली ने कंफर्म किया अगली फिल्म का नाम, फैन्स ने कर दिया ओके
काफी समय से गपशप गली में चर्चा है कि इम्तियाज़ अली की अगली फिल्म का नाम है आजकल। अब इम्तियाज़ अली ने सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के साथ 66 दिन की शूटिंग खत्म करने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लीड कास्ट की एक तस्वीर डाली और साथ में एक हैशटैग डाला #aajkal
फैन्स का मानना है कि अब ये तय बात है कि लव आजकल सीक्वल का नाम आजकल है। फिल्म की कहानी क्या है और कैसी है ये फिलहाल किसी को नहीं पता है लेकिन हर कोई सारा और कार्तिक को साथ में देखने के लिए काफी उत्साहित है।

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की जोड़ी, सारा अली खान ने खुद ही करण जौहर के शो कॉफी विद करण में बना डाली थी। इस शो में सारा ने कुबूल किया था कि उन्हें कार्तिक आर्यन बेहद पसंद है। बस फिर क्या इसके बाद से दोनों के चर्चे सरेआम होने लगे। उस समय सारा अली खान रणवीर सिंह के साथ सिंबा में काम कर रही थीं।
एक इवेंट में रणवीर सिंह ने सारा अली खान को कार्तिक आर्यन से मिलवाया और दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हुई। इसके बाद से इम्तियाज़ की फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई और सारा कार्तिक की जोड़ी फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही सुपरहिट हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











