इम्तियाज़ अली ने किया धमाका - कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण की फिल्म
गौरतलब है कि जब से दीपिका और कार्तिक का धीमे धीमे वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है, तब से ही फैन्स इस जोड़ी को परदे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
अब मुंबई मिरर से बात करते हुए इम्तियाज़ अली ने कहा है कि उन्होंने कई अफवाहें सुनी हैं कि वो कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण को एक साथ एक ही फिल्म में ला रहे हैं।

इम्तियाज़ ने इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए लिखा - कुछ हो सकता है। हालांकि इम्तियाज़ ने साफ कहा कि उन्होंने अभी तक दीपिका से इस बारे में कोई बात नहीं की है। लेकिन शायद कुछ हो जाए।
बस अब इम्तियाज़ अली की इस बात के बाद तो फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। अब देखना है कि दीपिका और कार्तिक एक साथ बड़े परदे पर कब दिखाई देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











