..................... Imtiaz Ali has opened up on Shahrukh Khan and Akshay Kumar's clash - Hindi Filmibeat

अक्षय Vs शाहरूख: अब 52 FRIDAY हैं किसी ना किसी से तो भिड़ूंगा!

शाहरूख खान और अक्षय कुमार की फिल्में 11 अगस्त को क्लैश कर रही हैं ये तो सबको पता है लेकिन अब इस क्लैश को लेकर कम से कम शाहरूख की टीम को बिल्कुल टेंशन नहीं है।

शाहरूख खान की इम्तियाज़ अली वाली फिल्म का नाम जल्द ही बाहर आ सकता है और इसलिए फैन्स कल से काफी एक्साइटेड हैं और उन्हें ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं फिल्म अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा भी 11 अगस्त को ही रिलीज़ हो रही है।

इस क्लैश पर बात करते हुए फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज़ अली ने कहा कि अब साल में 52 हफ्ते हैं तो किसी ना किसी से तो भिड़ूंगा। कुछ शुक्रवार तो अलग चीज़ों ने ले रखा है और 52 से ज़्यादा फिल्में हैं तो कोई ना कोई फिल्म तो क्लैश होगी ही।

imtiaz-ali-has-opened-up-on-shahrukh-khan-akshay-kumar-s-clash

इम्तियाज़ अली की अगली आने वाली फिल्म द रिंग में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा साथ में नजर आने वाले हैं। फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं शेयर की गई है लेकिन फिल्म की अभी तक जितनी तस्वीरें आई हैं वो वाकई शानदार हैं। खासकर शाहरुख खान बहुत ही अच्छे लग रहे हैं।

गौरतलब है कि शाहरुख खान पहली बार इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आने वाले हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान दोनों की साथ में ये तीसरी फिल्म होगी। अभी कुछ दिनों पहले ही अक्षय कुमार ने घोषणा की कि उनकी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा शाहरुख खान की द रिंग के साथ रिलीज होगी।

अब इस महाक्लैश में कौन सा स्टार जीतता है ये आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन शाहरूख की कुंडली देखकर आपको कुछ अच्छा नहीं लगेगा -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X