'प्रेम बिना फिल्म बनाना मुश्किल'

अली ने कहा, "मैंने अब तक अगली फिल्म के लिए कहानी तय नहीं की है। कुछ कहानियां मेरे दिमाग में हैं। मैं नहीं जानता वे किस तरह से रूप लेंगी या उनमें से कौनसी कहानी ऐसा बाध्यकारी कारण प्रस्तुत करेगी कि उस पर फिल्म बनाई जाए।"
उन्होंने कहा, "मेरे पास जितनी भी कहानियां हैं वे किसी न किसी तरह से स्त्री-पुरुष रिश्ते से संबंधित हैं। मैं एक ऐसी कहानी की कल्पना भी नहीं कर सकता जिसमें स्त्री-पुरुष रिश्ता न हो।"
38 वर्षीय निर्देशक का कहना है कि उनके पास एक ऐसी कहानी भी है जो गुप्त सेवाओं पर आधारित है। इसमें ज्यादा महिलाएं नहीं हैं लेकिन फिर भी कहानी का मुख्य किरदार एक ऐसी महिला से जुड़ा होता है जो पर्दे पर बहुत कम दिखाई देगी।
उन्होंने कहा, "मैं खास किस्म की शैली या काम या काम करने के तरीके का प्रतिनिधित्व नहीं करना चाहता। मैं केवल स्वयं को प्रकट करता हूं और मेरी अपनी सीमाएं हैं। मैं सामान्य रुचि रखने वाला आदमी हूं। मैं जो भी पसंद करता हूं उसे लोग भी पसंद करते हैं। यह मेरे लिए एक वरदान है।"
ग्यारहवें वार्षिक 'ओशियन सिनेफेन फिल्म फेस्टीवल ऑफ एशियन एंड अरब सिनेमा' समारोह में पहुंचे इम्तियाज मानते हैं कि उनकी फिल्मों में कुछ कमियां भी होती हैं।


Click it and Unblock the Notifications