इम्तियाज अली ने Jab We Met 2 को लेकर साझा किया अपडेट, जल्द साथ में नजर आएंगे करीना-शाहिद?

Jab We Met 2: कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो कि फैंस के दिलों पर अपनी अलग छाप छोड़ जाती हैं और उनके सीक्वल के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी कड़ी में शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म जब वी मेट भी शामिल हैं। इस फिल्म के सीक्वल को लेकर बहुत दिनों से खबरें आ रही हैं। अब फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने अपडेट शेयर किया है।
करीना और शाहिद की फिल्म जब वी मेट 2-
शाहिद कपूर और करीना कपूर की सुपरहिट फिल्म जब वी मेट 2 के सीक्वल को लेकर बहुत दिनों से खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वर्ष 2007 में आई शाहिद कपूर और करीना कपूर अभिनीत इस फिल्म के सीक्वल की डिमांड फैंस लंबे वक्त से कर रहे हैं।
कई बार सीक्वल को लेकर कयास लगाए जा चुके हैं, मगर अभी तक किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है। अब इसे लेकर इम्तियाज अली ने चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू के दौरान फिल्ममेकर इम्तियाज अली के कहा है, -"नहीं, ये नहीं बन रही है। मेरे पास अभी तक 'जब वी मेट 2' के लिए स्टोरी नहीं है। मैंने इस बारे में कई आर्टिकल्स में पढ़ा है। किसी ने यह पब्लिश करने से पहले नहीं पूछा तो मुझे नहीं पता इस बारे में क्या कहा जाए। लेकिन देखते हैं क्या होता है।"
जाहिर है कि जब वी मेट के सीक्वल की खबरें तब तेज हुई थी जब कुछ वक्त पहले शाहिद कपूर ने फैंस के साथ चैट सेशन में हिंट दिया था कि वह इम्तियाज अली के साथ काम करने वाले हैं। फैंस इसे 'जब वी मेट 2' से जोड़कर देखने लगे। अब इम्तियाज अली ने सीक्वल पर पूरी तस्वीर साफ की है।
शाहिद कपूर और करीना कपूर का वर्कफ्रंट-
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें शाहिद वैसे तो इन दिनों ओटीटी पर अपनी रिलीज के साथ धमाका कर रहे हैं। और जल्द ही शाहिद कपूर अपनी नई फिल्म में कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। इसके बाद सूत्रों से सामने आया है कि भूषण कुमार के साथ भी एक फिल्म करने वाले हैं। वहीं करीना कपूर अपनी ओटीटी रिलीज जाने जान का मजा ले रही हैं। इसी के साथ वह हंसल मेहता की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications












