2020: धमाकेदार अनाउंसमेंट - एक शानदार लव स्टोरी, बॉक्स ऑफिस पर बिकेगी या टिकेगी
इम्तियाज़ अली आजकल अपने भाई साजिद अली की फिल्म लैला मजनू का प्रमोशन कर रहे हैं। और अब जन्माष्टमी के मौके पर इम्तियाज़ अली ने रिलायंस इंटरटेनमेंट के साथ अपनी अगली फिल्म अनाउंस की है। ये फिल्म राधा - कृष्ण के पावन प्रेम पर आधारित होगी। हालांकि अभी इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और इसलिए ये इम्तियाज़ की अगली फिल्म नहीं होगी।
ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म 2020 तक दर्शकों के सामने हो सकती है। राधा और कृष्ण की प्रेम कहानी तो सबको पता है। राधा कृष्ण के बचपन की साथी थीं लेकिन उम्र में वो कृष्ण से बड़ी थीं। दोनों साथ में हमेशा खेलते थे और उनमें प्रेम हो गया।

बाद में राधा का विवाह हो गया। राधा हमेशा कृष्ण से शिकायत करती थीं कि उनके कारण, राधा की बदनामी होती है। कृष्ण ने राधा को वचन दिया था कि जब भी उनका नाम लिया जाएगा, उनके नाम से पहले, राधा का नाम लिया जाएगा। ़
यही कारण है कि कृष्ण की अनेक रानियां और गोपियां होने के बावजूद उनका नाम राधा के साथ ही लिया जाता है। अब देखना है कि कृष्ण और राधा का ये प्रेम इम्तियाज़ अली कैसे परदे पर लाते हैं।
देखिए, प्रचलित कथाओं पर बनी बॉलीवुड फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











