आलिया को मर्डर ना सही, हाइवे मिल गयी!

इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म हाइवे में 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर' की एक्ट्रेस आलिया भट्ट और 'जिस्म 2' के एक्टर रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं। इम्तियाज अली आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा की इस आइडल जोड़ी को लेकर उत्साहित तो हैं ही साथ ही इम्तियाज इस बात से भी खुश हैं कि उनकी फिल्म में ऑस्कर विजेता ए.आर.रहमान भी शामिल हैं। इम्तियाज ने अपनी फिल्म के बारे में कहा कि ये फिल्म एक ऐसी कहानी पर आधारित है जो कि आपके दिलों में सालों तक रहेगी। रॉकस्टार के बाद पहली बार इम्तियाज अली और ए.आर.रहमान की जोड़ी फिर से नज़र आएगी।

अपनी फिल्म हाइवे के बारे में बताते हुए इम्तियाज ने कहा "एक कहानी आपके दिल में सालों तक रहती है, एक ऐसी दुनिया जिसमें आप कदम रखने का इंतजार नहीं कर सकते हैं यही हाइवे है। मैंने इस सफर पर निकलने के लिए रहमान सर का साथ चाहा और उन्होंने हां कर दी। मुझे लगता है इस फिल्म को उनकी जरुरत पहले से कहीं ज्यादा थी। फिर हमें आलिया और रणदीप जैसी आइडियल जोड़ी मिली। जो सफर हमें तय करना है वह भावनाओं से भरा हुआ है और काफी मशक्कत भरा है। मैं पूरी तरह से कहानी की गिरफ्त में हूं। आलिया बेहतरीन काम कर रही है, रणदीप फेंटास्टिक एक्टर हैं। यह एक बेहतरीन फिल्म होगी।"

इम्तियाज जितना उत्साहित हैं हाइवे को लेकर हमें लगता है कि आलिया उनसे ज्यादा उत्साहित होंगी। क्योंकि कुछ दिन पहले ही मर्डर 3 की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान आलिया भट्ट ने कहा था कि उन्हें जिस्म और राज़ जैसी फिल्में करने का मन है। आलिया ने कहा कि अगर मर्डर 4 या राज़ 4 बनती है तो वो उसमें काम करना चाहेंगी। ऐसे में इम्तियाज अली के लिए और भी फायदेमंद हो गयी है ये फिल्म। आलिया भट्ट को रणदीप के साथ हॉट सीन्स देने में कोई परहेज भी नहीं होगा क्योंकि जो एक्ट्रेस पहले से ही राज़ और मर्डर फिल्म में काम करने के सपने देख रही हो उनके लिए हॉट या बोल्ड सीन्स करने में क्या मुश्किल होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X