..................... राजेश खन्ना जैसा स्टारडम चाहता हूं: इमरान - Hindi Filmibeat

राजेश खन्ना जैसा स्टारडम चाहता हूं: इमरान

By Super
राजेश खन्ना जैसा स्टारडम चाहता हूं: इमरान

बॉलीवुड के उभरते अभिनेता इमरान ख़ान सत्तर के दशक के सुपरस्टार राजेश खन्ना जैसा स्टारडम चाहते हैं.

इमरान ख़ान कहते हैं, “जब मैं बड़ा हो रहा था तब आमिर मामू (अभिनेता आमिर ख़ान), सलमान ख़ान और शाहरुख़ ख़ान बड़े ऐक्टर्स थे. लेकिन जिस तरह का स्टारडम राजेश खन्ना ने पाया और जिस तरह लड़कियां उनकी दीवानी थीं, मुझे नहीं लगता कि किसी और अभिनेता को उस तरह का स्टारडम कभी मिला है. मैं राजेश खन्ना जैसा स्टारडम ही पाना चाहता हूं."

इमरान की छवि एक चॉकलेटी बॉय, रोमांटिक हीरो की है. उन्हें आज की जगह नब्बे के दशक की रोमांटिक फ़िल्में ज़्यादा पसंद हैं.

वो कहते हैं, “आजकल हमारी रोमांटिक फ़िल्में थोड़ा अलग होती हैं. लेकिन मुझे नब्बे के दशक की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'मैंने प्यार किया' और 'क़यामत से क़यामत' जैसी रोमांटिक फ़िल्में बहुत पसंद हैं. वो फ़िल्में थोड़ी ज़्यादा फ़िल्मी होती थीं लेकिन उन्हें देखने में मज़ा आता है."

अगर मौका मिला तो इमरान आमिर ख़ान की फ़िल्म 'क़यामत से क़यामत तक' और 'कहो न प्यार है' के रीमेक में काम करना चाहेंगे. वो कहते हैं, “पहले मैं बंगलौर में था मैंने कहो न प्यार है वीकएंड पर देखी थी. मैं उस दिन से ऋतिक का फ़ैन हूं."

इमरान ने 2008 में फ़िल्म 'जाने तू या जाने ना' से फ़िल्मों में कदम रखा था और फ़िल्म काफ़ी सफल थी. लेकिन इसके बाद आई उनकी दोनों फ़िल्में—'किडनैप' और 'लक'---बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ ख़ास नहीं कर पाईं. अब उनकी नई फ़िल्म 'आई हेट लव स्टोरीज़' रीलीज़ के लिए तैयार है. फ़िल्म में उनके साथ सोनम कपूर नज़र आएंगी.

इमरान कहते हैं, “किस तरह की फ़िल्में करनी है इस बारे में आप करियर प्लान नहीं बना सकते. वो कभी भी कामयाब नहीं होता. मैं वही करता हूं जो मुझे अच्छा लगता है. आपके सामने जो स्क्रिप्ट्स होती हैं आपको उन्हीं में से चुनना होता है. ये अंदाज़ा लगाना बहुत मुश्किल होता है कि कौन सी फ़िल्म सफल होगी और कौन सी नहीं."

इमरान ख़ान अपनी नई फ़िल्म 'आई हेट लव स्टोरीज़' के प्रमोशन के लिए पिछले दिनों एक इवेंट पर पहुंचे जहां उन्होंने प्रैस से बात की.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X