करीना के प्यार में पागल हुए इमरान

इमरान का कहना है कि वे करीना की फिल्मे देखते हुए बड़े हुए हैं। शूटिंग से पहले उन्हें लगा था कि वे करीना के साथ सही से काम नहीं कर पाएंगे। जब करीना के साथ शूटिंग शुरू की तो इसमें कोई प्रॉब्लम नहीं हुई। मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आ रहा है।
करण जौहर के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हो पाया है। इसकी आधी शूटिंग हो चुकी है। इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में इस फिल्म को रीलीज किया जाएगा। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली यह फिल्म नंबर 27 होगी।
फिलहाल इमरान को अगर करीना से प्यार हो भी गया तो भी करीना उनकी नहीं हो पाएंगी क्योंकि वे पहले ही सैफ अली खान से शादी करने का फैसला कर चुकी हैं। खैर अगर इमरान को करीना से प्यार हो भी गया तो उन्होंने अपने प्यार के इजहार में देर नहीं लगाई है।


Click it and Unblock the Notifications