अब इमरान भी आमिर की तरह दिखाएंगे अपने एब्स

Imran Khan
इमरान खान अपने मामा आमिर खान की राह पर चल रहे हैं। बॉलीवुड में आमिर हर बार अपने फिल्मों में अलग किरदार अदा करने के बारे में जाने जाते हैं। शायद अब इमरान भी अपने मामू की तरह हर फिल्म में कुछ अलग करने की चाहत रखते हैं।

अब आप सोचेंगे कि उनका शारीर तो पहले से ही फिट हौ तो उनको अपने शारीर पर ध्यान रखने की क्या जरूरत है तो हम आपको बता दें कि इमरान विशाल भारद्वाज की फिल्म मटरु की बिजली का मन डोला में काम करने जा रहे हैं इसके लिए विशाल ने उन्हें अपने वजन बढ़ाने को कहा है।

विशाल एक ऐसे निर्देशक हैं जिनकी फिल्मों में एक्टर कुछ अलग ही लुक में दिखते हैं चाहे उनकी ओमकारा में सैफ अली खान का लंगड़ा त्यागी हो या फिर सात खून माफ में प्रियंका के अलग अलग किरदार। विशाल अपने एक्टर से हर बार कुछ नया ही करवाते हैं और इसबार इमरान खान को भी उन्होंने हैंडसम हंक बनाने की ठान ली है। यानी अब मिया इम्मू भी 6 या 8 पैक्स एब्स दिखाते नजर आने वाले हैं।

इसके लिए इमरान अभी से हाइ कैलोरी डाइट पर रहने लगे हैं इसके लिए उन्होंने एक पर्सनल ट्रेनर भी रख लिया है। इस फिल्म में इमरान के साथ पहली बार अनुष्का शर्मा जोड़ी निभाने जा रही हैं यानि कुल मिलाकर इस फिल्म में आपको कुछ नया ही देखने को मिलने वाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X