जल्द ही इमरान दिखेंगे एक नये लुक में

Imran Khan
लगता है अब इमरान खान भी अपनी चॉकलेटी इमेज से बाहर आना चाहते हैं तभी तो वह अपनी अगली फिल्म में अपने लुक के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। हम आपको बता दें कि इमरान जल्द ही विशाल भारद्वाज की फिल्म मात्रु की बिजली का मंडोला में इमरान नए लुक में दिखेंगे।

उन्होंने इस फिल्म के लिए 15-18 किलो वजन बढ़ाने का फैसला भी कर लिया है। इस फिल्म के लिए इमरान के लुक पर भी काफी काम भी किया जा रहा है। वे इन दिनों हाई कार्बोहाइड्रेट डाइट पर हैं। उनके लिए जल्द ही एक ट्रेनर का भी इंतजाम किया जाएगा।

वेट बढ़ाने के लिए इमरान का मेकओवर भी किया जाएगा। इस फिल्म में उनके कॉस्टयूम्स भी अलग होंगे। सुत्रों का कहना है कि इमरान इस फिल्म में बिलकुल बदले हुए नजर आएंगे। उन्हें इस फिल्म के लिए 15 किलो वजन बढ़ाने को कहा गया है।

अपनी हर फिल्म के लिए काफी मेहनत करने वाले इमरान जल्द ही विशाल से मिलेंगे और अपने लुक को चेंज करने की प्लानिंग करेंगे। इस फिल्म में इमरान खान के साथ अनुष्का शर्मा को फाइनल किया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X