इमरान की वाइफ अवांतिका भी नजर आएंगी एक मैं और एक तू में
इमरान खान और करीना कपूर की फिल्म एक मैं और एक तू पहले ही इस जोड़ी की वजह से चर्चा में है। यह जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आ रही हैं। हर कोई बस इसी सोच में हैं कि पर्दे पर बेबो और इमरान क्या कमाल करते हैं।
लेकिन हम आपको बता दें कि इस फिल्म में आप केवल करीना और इमरान की जोड़ी ही नहीं बल्किन इमरान और उनकी वाइफ अवांतिका को भी देखेंगे। जी हां अवांतिका ने इस फिल्म में इमरान के साथ एक गाने में थिरकती हुईं नजर आएंगी। ऐसा पहली बार नहीं होने जा रहा कि जब अवांतिका इमरान की फिल्म में नजर आएंगी।
इससे पहले भी अवांतिका इमरान के साथ उनकी फिल्म जाने तू या जाने ना और आई हेट लव स्टोरीज में भी नजर आ चुकीं हैं। जी हां इमरान अपने मामू आमिर खान से दो कदम आगे ही चल रहे हैं। आपको बता दें कि आमिर खान की फिल्म कयामत से कयामत तक के एक गाने पापा कहते हैं.... में उनकी पहली पत्नी रीना भी दिखाईं दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











