इमरान खान की पत्नी अवंतिका का शादी पर दर्दनाक पोस्ट- तलाक मुश्किल, कर्ज में रहना मुश्किल
एक्टर इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक के बीच बीते एक साल से हालात ठीक नहीं चल रहे हैं। कई बार उनकी शादी टूटने की खबर सामने आयी। लेकिन कभी भी दोनों ने इस पर कोई खुलकर बात नहीं की। लेकिन अब इमरान की पत्नी अवंतिका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर ऐसा कुछ लिख दिया है जो उनके निजी जिंदगी का हर दर्द बयान कर रहा है।
फिर चाहे वह शादी हो या फिर तलाक और मोटापा के साथ कर्ज भी। जी हां, हालांकि इस अजीब तरह के पोस्ट से ये तो साबित नहीं हो पा रहा है कि आखिर अवंतिका क्या कहना चाहती हैं?

लेकिन इतना तो साफ है कि वह इन दिनों अपने निजी जिंदगी की कई परेशानियों का एक साथ सामना कर रही हैं। चलिए जानते हैं कि अवंतिका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर क्या लिखा है जो कि वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











