कजिन इरा की शादी में गर्लफ्रेंड संग पहुंचे इमरान खान, तस्वीरें देख लोगों ने कहा,- "आप कब देंगे खुशखबरी..."

Imran Khan, ira khan

Imran Khan with Girlfriend: बीती रात सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग रजिस्टर मैरिज कर ली। इस दौरान पूरा खान परिवार एक साथ दिखाई दिया। इस शादी की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें देखा जा सकता है कि इरा की शादी में उनके कजिन इमरान खान भी अपनी गर्लफ्रेंड संग पहुंचे हैं।

इरा की शादी में गर्लफ्रेंड संग पहुंचे इमरान-

आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी में पूरा खान परिवार एक साथ काफी खुश नजर आया। इस खास मौके पर आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड कलाकार इमरान खान भी मौजूद रहे। इस बीच सोशल मीडिया पर इमरान की लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है।

इरा खान की शादी से जो इमरान खान की तस्वीरें सामने आई है, उसमें वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में कपल बहुत ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा है। दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत प्यारे दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इमरान और लेखा की बाहों में बाहें डालें तस्वीरें देखने के बाद फैंस खुश हो गए हैं। कमेंट में कई सारे यूजर्स एक्टर ने जल्द ही खुशखबरी सुनाने की अपील कर रहे हैं। लोगों ने ये भी कहा है जल्द ही शादी कर लो और फिर से फिल्मों में काम करों।

खैर इस बात से कोई भी अंजान नहीं हैं कि इमरान पिछले काफी वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहे हैं। साल 2011 में इमरान की शादी अवंतिका मलिक के साथ रचाई और उनकी एक बेटी भी है। हालांकि काफी समय से ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं।

इमरान खान की प्रोफेशनल लाइफ-

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान की प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात करें तो, कई सारी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर इमरान खान हिंदी सिनेमा को वो कलाकार हैं, जो हर किसी के फेवरेट माने जाते हैं। बेशक लंबे समय से इमरान फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन उनको लेकर आए दिन कोई न कोई लेटेस्ट अपडेट सामने आता रहता है। एक्टिंग करियर के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी आमिर खान के भांजे लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X