..................... Imran khan wants only appreciation | हर पल तारीफ की उम्मीद में इमरान खान - Hindi Filmibeat

हर पल तारीफ की उम्मीद में इमरान खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान के लाडले भांजे इमरान खान का कहना है कि उन्हें हर पल तारीफ की दरकार रहती हैं। उनका कहना है कि वो उम्मीद करते हैं कि लोग उनकी मेहनत की तारीफ करें। उनकी नजर में सही अवार्ड दर्शकों की तारीफ ही है जो कि कड़ी मेहनत के बाद ईमानदारी से मिलती है।

साल 2008 में फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से बॉलीवुड में सफलता पूर्वक कदम रखने वाले इमरान खान की बाद की फिल्मों ने हालांकि कि बॉक्सऑफिस पर खासा धमाल नहीं मचाया लेकिन फिर भी उनकी डिमांड लगातार बनी हुई है।

बॉलीवुड के वर्तमान दौर को हिंदी सिनेमा का गोल्डन पीरयड कहने वाले इमरान ने कहा कि यह स्वर्णिम युग है। हमारे पास बेहतरीन कलाकार, नायाब डायरेक्टर और अच्छी गुणवक्ता वाले कहानीकार हैं। आज फिल्में आराम से 100 करोड़ का बिजनेस कर रही है।

आज का दर्शक काफी एडवांस है तभी तो देल्ही बेली और मटरू की बिजली का मन डोला जैसी फिल्में हिट हुई हैं। इमरान खान ने कहा कि उन्हें खुशी होती है और साथ ही गर्व भी वो इस समय बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं। बहुत जल्द बॉलीवुड का यह चॉकलेटी हीरो फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2' में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आयेगा। फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी है।

अपने मामा आमिर खान को अपना पथ-प्रदर्शक मानने वाले इमरान खान को पूरी उम्मीद है कि आने वाली उनकी फिल्में दर्शकों के दिलों पर राज करेगी इसलिए वो काम की क्वाटिंटी के बजाय काम की क्वालिटी पर ध्यान दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X