आखिर क्यों अपनी दाढ़ी बढ़ा रहे हैं इमरान
हमेशा लीक से हटकर फिल्में बनाने वाले विशाल भारद्वाज ने अपनी आने वाली फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' के लिए इमरान खान को लीड रोल में लिया है। इमरान भी अपने इस रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं, उनका कहना है कि वह इस फिल्म में अलग ही नजर आने वाले हैं।
इमरान ने इस फिल्म के लिए अपने कान छेदवाए हैं और अब दाढ़ी भी बढ़ा रहे हैं। अभी तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है। मटरू की बिजली का मनडोला एक हास्य प्रेम कहानी है और इसमें मेरे साथ अनुष्का शर्मा भी काम कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग वेलेंटाइन डे से शुरू होगी।
वैसे विशाल अलग ही तरह की फिल्म बनाते हैं। इमरान इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। आपको बता दें कि इनकी फिल्म 'एक मैं और एक तू' शुक्रवार को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications