दबंग गर्ल के साथ नजर आएंगे चाकलेटी इमरान
मुंबई। अपने छोटे से करियर में अलग अलग तरह की भूमिकाएं करने वाले अभिनेता इमरान खान इस वर्ष 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन' में दिखाई देंगे। जिसमें वह एक मुस्लिम का किरदार निभा रहे हैं, यह एक ऐसा किरदार है जो उन्होने पहले कभी नहीं निभाया। उनसे जुड़े लोगों का कहना है कि वह अपने किरदार को बेहतर ढंग से निभाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और प्रॉपर होमवर्क भी करते हैं। फिल्म में उनके अपोजिट दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा होंगी। इमरान और सोनाक्षी की जोड़ी दर्शकों के लिए भी नई होगी।
वहीं इसी वर्ष आने वाली एक और फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' वह एक बार फिर करीना कपूर साथ पर्दे पर नजर आएंगे। इमरान की धर्मा प्रोडक्शन के साथ यह तीसरी फिल्म होगी। इमरान काम के प्रति अपने समर्पण के लिए जाने जाते हैं।
इन दोनों ही फिल्मों में इमरान एक दूसरे से अलग किरदार कर रहे है। वैसे इमरान की लगन, मेहनत और काम के प्रति समर्पण को देखकर अगर यह कहा जाय कि वह बॉलीवुड के दूसरे मिस्टर परफेक्शनिस्ट बनेंगे तो गलत न होगा।


Click it and Unblock the Notifications












