इमरान खान ने रणवीर सिंह-रणबीर कपूर की फीस पर उठाए सवाल, बोले- एक एक्टर पर पैसे लूटा रहे, दूसरे को कुछ नहीं

Imran Khan On Actors Fees: आमिर खान के भांजे इमरान खान को लोगों ने असली पहचान फिल्म 'जाने तू... या जाने ना' से दी। इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। चॉकलेटी बॉय की इमेज के साथ इमरान जल्दी ही पॉपुलर हो गए, लेकिन कुछ सालों बाद उन्होंने अचानक फिल्मों से दूरी बना ली और लाइमलाइट से गायब हो गए।

Imran Khan On Actors Fees

इन दिनों इमरान खान अपने इंटरव्यू की वजह से फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में कलाकारों की फीस को लेकर खुलकर बात की।

इमरान का कहना है कि आज फिल्मों में पैसों का बंटवारा ठीक नहीं है। किसी एक बड़े एक्टर को बहुत ज्यादा पैसे दे दिए जाते हैं, जबकि बाकी कलाकारों को बहुत कम फीस मिलती है। उन्होंने कहा कि टॉप स्टार्स की भारी फीस की वजह से फिल्मों का बजट बहुत बढ़ जाता है और ज्यादातर पैसा सिर्फ स्टार्स को देने में ही खत्म हो जाता है। इसके बाद फिल्म बनाने के बाकी कामों के लिए ज्यादा पैसा नहीं बचता।

रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और शाहिद कपूर जैसे बड़े एक्टर्स का नाम लेते हुए इमरान ने कहा कि अगर किसी फिल्म का बजट और सिर्फ इनकी फीस देखी जाए, तो बात समझ में नहीं आती। उनका कहना है कि किसी एक एक्टर पर इतना पैसा खर्च करने का कोई मतलब नहीं है। इमरान के मुताबिक आज के समय में कोई भी बड़ा स्टार किसी फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये से कम फीस नहीं लेता और अगर कोई इससे कम ले रहा हो तो यह हैरानी की बात होगी।

More from Filmibeat

Read more about: imran khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X