..................... Imran Khan's strong reaction to his divorce rumours - Hindi Filmibeat

तलाक की खबरों पर भड़के इमरान खान- कहा, आप ऐसा सवाल कैसे पूछ सकते हैं?

By Staff

कुछ दिनों से एक्टर इमरान खान और अवंतिका मलिक की तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं। अफवाहें हैं कि दोनों के बीच कुछ तनाव चल रहा है। बहरहाल, हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब इमरान खान से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने मीडिया से सिर्फ इतना कहा- आप किसी इवेंट पर ऐसे सवाल कैसे पूछ सकते हैं? हालांकि इमरान ने जवाब टाल दिया।

खबरों की मानें तो इमरान और अवंतिका के बीच चल रहे व‍िवाद को फिलहाल पर‍िवार खत्म करने की कोश‍िश कर रहे हैं। लेकिन अवंत‍िका ने अपने नाम से इमरान खान का सरनेम खान भी हटा लिया है। जिसके बाद से अफवाहें और पुख्ता होती नजर आई।

Imran Khan

बता दें, 8 सालों के लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2011 में इमरान खान और अवंतिका मलिक ने शादी की।दोनों की एक बेटी भी है, जिसका जन्म 2014 में हुआ था।

खैर, हाल ही में अवंतिका मलिक की मां ने भी दोनों की तलाक की अफवाहों को बेतुका बताया था। हालांकि, उन्होंने ये बात मानी है कि दोनों के बीच आपसी मतभेद हैं जो जल्द ठीक हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, अवंतिका ने फिलहाल बेटी के साथ इमरान का घर छोड़ दिया है और अपने पैरेंट्स के साथ रह रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X