बंगला बेंचा, फरारी बेंची.. घर में हैं सिर्फ 3 प्लेट और 2 मग, इस हाल में हैं लग्जरी लाइफ जीने वाले इमरान खान

Imran Khan on His Life- जाने तू या जाने ना जैसी फिल्म देकर रातोंरात हिट होने वाले इमरान खान तो आपको याद ही होंगे? आमिर खान के भांजे इमरान खान ने अपने चार्म से धमाका कर दिया था लेकिन अचानक वो इंड्स्ट्री से गायब हो गए।
बॉलीवुड छोड़ने के बाद इमरान कहां गए, कैसे रहे.. किसी को नहीं पता है। लेकिन अब वो फिर से लाइमलाइट में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान इमरान खान ने अपनी लाइफ का स्ट्रगल बयां किया है। इमरान ने बताया कि कैसे उन्होने बंगला बेंचा, फरारी बेंची और एक सिंपल लाइफ जीने लगे।
इमरान ने वोग के साथ बात करते हुए खुलासा किया कि, ''साल 2016 में मेरी लाइफ पूरी तरह बदल गई थी लेकिन मैं बॉलीवुड में काम कर रहा था। इसलिए चिंता नहीं थी कि काम का क्या होगा। जब मै पिता बना तो मुझे एहसास हुआ कि ये मेरे लिए सबकुछ है और इसके लिए बेस्ट वर्जन बनना है।
इंडस्ट्री छोड़ने के बाद मेरी लाइफ पूरी तरह से बदल गई, मैने बंगला बेंचा और एक अपार्टमेंट में रहना लगा, फरारी बेंचकर फॉक्सवैगन कार ले ली। मेरी लाइफ पूरी तरह से सिंपल हो गई थी। मैं अभी भी काफी सिंपल लाइफ जी रहा हूं। मेरे घर में सिर्फ 3 प्लेट, 3 कांटे, 2 मग और एक फ्राइंग पैन है।
यही नहीं मेरे पास 10 साल से सिर्फ एक जोड़ी चश्में हैं। हाल ही में आयरा खान की शादी में 10 साल पुराना सूट ही पहनकर गया था।'' इमरान खान के इस खुलासे के बाद लोग हैरान हैं। लोगों का कहना है कि इंडस्ट्री में सफलता देखने के बाद इस तरह का जीवन बिताना कितना मुश्किल रहा होगा। इमरान खान फिर से इंड्स्ट्री में वापसी करने वाले हैं।
पिछले साल आई थी खबर
फिल्मों में कमबैक की बात पर एक्टर कहा था, "कमबैक पर मेरे पास कोई ठोस जवाब नहीं है, लेकिन इतना मैं जरूर बता सकता हूं कि इन दिनों स्क्रिप्ट पढ़ रहा हूं और फिल्म निर्माताओं के साथ बातचीत भी कर रहा हूं।
इसलिए मुझे उम्मीद है कि शायद अगले साल (2024) तक कोई ठोस नतीजा सामने आए।"
अब देखने वाली बात होगी कि इमरान की फिल्म को लेकर आधिकारिक ऐलान कब होता है। इसके पहले पत्नी से तलाक के कारण चर्चा में थे।


Click it and Unblock the Notifications