पॉप ग़ज़ल गायेंगे इमरान खान

By Priya Srivastava

Delhi Belly
अपने मामू की फिल्म डेल्‍ही बेली में इमरान खान नये अंदाज में पेश आने वाले हैं। मामू भी अपने भांजे को पूरी तरह हिट कराने में लगे हुए हैं। खबर थी कि रनबीर अपनी आगामी फिल्म में कव्वाली करते नजर आयेंगे। यह सुनकर दोस्त अभिनेता इमरान खान गजल गायक बन गये हैं।

जी हां, पिछले हफ्ते आमिर खान की पत्नी किरण राव ने फिल्म डेली बेली के लिए एक म्यूजिक वीडियो शूट किया है, जिसमें इमरान पहली बार एक मजेदार गजल गायक के अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के लिए इमरान ने एक गजल गायक की तरह कपड़े पहनने के साथ साथ बालों में खूब सारा तेल लगाया, मुंह में पान भरा और उंगलियों में ढ़ेर सारी सोने की अंगूठियां पहनी हैं।

कहा जा रहा है कि इमरान का यह किरदार फिल्म सरफरोश में गजल गायक बने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और मशहूर गजल गायक पंकज उदास का मिला जुला पॉप अवतार है यानी इमरान बनेंगे गजलकार। सूत्रों के मुताबिक किरण ने इस गीत को पूरी तरह से गजल का रूप देने की कोशिश की है। इमरान खान इन दिनों फिल्म डेली बेली के गीत भाग डीके बोस से भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

खासतौर से युवाओं को यह गीत बेहद पसंद भी आ रहा है। इस बारे में इमरान ने कहा है कि उन्होंने जितनी मस्ती इस फिल्म में की है और किसी फिल्म न की है और न ही किसी और फिल्म में कर पायेंगे। यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। उनकी यही कोशिश है कि वह इस फिल्म को कामयाब बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X