..................... Imran khan's wife Avantika left Imran's home - Hindi Filmibeat

इमरान खान और पत्नी अवंतिका मलिक के बीच विवाद- छोड़ दिया इमरान का घर?

सुपरस्टार आमिर खान के भांजे इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि दोनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और इसी कारण अवंतिका ने इमरान खान का घर छोड़ दिया है। जी हां इस समय वो अपने घर में आ चुकी हैं लेकिन दोनो के बीच विवाद का कारण किसी को भी नहीं पता चला है। बता दें कि अवंतिका और इमरान एक दूसरे के साथ करीब काफी सालों से हैं और 8 साल तो उनके शादी को ही हो चुके हैं।

इमरान और अवंतिका ने 2011 में शादी की थी और उसके पहले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। पता चला है कि इमरान और अवंतिका के दोस्त और परिवार इन दोनों के बीच विवाद को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि यह जोड़ी पहले की तरह नॉर्मल हो जाए।

imran khan, इमरान खान

इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो इमरान खान अब अपनी एक शॉर्ट फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। इस शॉर्ट फिल्म का नाम 'मिशन मार्स: कीप वॉकिंग इंडिया' है।

दोनो की एक प्यारी सी बेटी भी है, हालांकि अब आगे क्या होगा ये तो कोई नही जानता है लेकिन इमरान के फैंस तो यही चाहेंगे कि दोनो फिर से साथ में रहने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X