..................... Imran Khan took to the TV show Punar Vivah to promote his upcoming film Once Upon ATime In Mumbai Dobaara. - Hindi Filmibeat

'पुनर्विवाह' में दिखेंगे इमरान खान

अभिनेता इमरान खान अपनी आने वाली फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुम्बई दोबारा' के प्रचार के लिए हाल ही में टीवी धारावाहिक 'पुनर्विवाह' का हिस्सा बने। उनका मानना है कि टीवी दर्शकों तक पहुंच बनाने का सीधा और आसान माध्यम है।

इमरान (30) ने सोमवार को कहा, "हमारे देश में एक बड़ा वर्ग टीवी दर्शक है। आप किसी भी चीज का प्रचार करना चाहते हैं, फिल्म हो या कोई उत्पाद, आपको टीवी दर्शकों तक पहुंच बनानी होगी। यह सबसे बढ़िया, आसान और सीधा तरीका है।"

Imran Khan

इमरान ने कहा कि वह अपने मामा सुपरस्टार आमिर खान की तरह ही टीवी में काम करने को तैयार हैं, बशर्ते कोई मनोरंजक और रुचिकर कार्यक्रम का प्रस्ताव हो।

उन्होंने कहा, "अभी तक मुझे कोई रोमांचक और मनपसंद प्रस्ताव नहीं मिला है। लेकिन जब भी ऐसा होगा, मैं खुशी से टीवी पर काम करना चाहूंगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X