सोनाक्षी सिन्हा के इमरान भी हुए दीवाने

सोनाक्षी सिन्हा आजकल जिस भी एक्टर के साथ काम करती हैं वो उनका दीवाना हो जाता है और उनकी तारीफें करते नहीं थकता है। सोनाक्षी की जल्द ही इमरान खान और अक्षय कुमार के साथ फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा रिलीज होने वाली है। सोनाक्षी के साथ अक्षय कुमार तो पहले भी काम कर चुके हैं और दोनों की जोड़ी को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला है लेकिन इमरान खान पहली बार सोनाक्षी के साथ कोई फिल्म कर रहे हैं और इमरान खान आजकल सोनाक्षी की तारीफें करते नहीं थकते हैं। इमरान खान ने हाल ही में अपने इँटरव्यू के दौरान सोनाक्षी के बारे में बात करते हुए कहा कि सोनाक्षी सिन्हा बहुत ही मेहनती और समय की पाबंद एक्ट्रेस हैं।

इमरान खान ने कहा कि ये उनकी पहली फिल्म है सोनाक्षी के साथ लेकिन वो आगे भी उनके साथ काम करना चाहेंगे क्योंकि वो एक बहुत ही टैलेंटेड और पेशेवर एक्ट्रेस हैं। इमरान खान ने बताया कि सोनाक्षी अपने सीन्स और अपने डायलॉग्स कोजानती थीं इसलिए जब आप ऐसे व्यक्ति के साथ काम करते हैं तो आपको भी अच्छा लगता है। सोनाक्षी के साथ काम करके मुझे बहुत प्रेरणा भी मिलती थी। वो हमेशा टाइम पर आती थीं और साथ ही अपनी एक्टिगं में जान डाल देती थीं। इमरान के अलावा अक्षय कुमार भी सोनाक्षी को काफी पसंद करते हैं। उन्हें भी सोनाक्षी में एक टेलेंटेड एक्ट्रेस नज़र आती हैं।

इसके अलावा इसी साल रणवीर सिंह के साथ भी सोनाक्षी ने पहली बार काम किया था और रणवीर सिंह भी हर एक इवेंट के दौरान सोनाक्षी की तारीफ करते नज़र आए थे। रणवीर सिंह ने अपने इँटरव्यू के दौरान भी कहा था कि सोनाक्षी जैसे एक्ट्रेस के साथ काम करना बहुत ही अच्छा एक्सपीरिंयस रहा। सोनाक्षी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि अपने सीन्स को इतनी आसानी से कर जाती थीं कि सेट पर मौजूद हर कोई हैरान रह जाता था। रणवीर ने कहा था फिल्म के निर्देशक ये सोचते थे कि किस तरह से इस डायलॉग को बोला जाए लेकिन जब सोना सेट पर आती थीं तो वो इतनी आसानी से हर एक डायलॉग बोल जाती थीं कि खुद निर्देशक ताज्जुब करते थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X