Imran Khan ने अपने तलाक को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- 'मैं अपनी शादी से खुश नहीं था क्योंकि वो... '

Imran Khan Divorce: इमरान खान कुछ साल पहले अपनी पत्नी अवंतिका मलिक से अलग हो गए थे। लेकिन इस कपल ने कभी इस बारे में बात नहीं की कि दोनों के बीच क्या गलत हुआ। हाल ही में इमरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं और मीडिया को कई इंटरव्यू दे रहे हैं।
अपने नए इंटरव्यू में, इमरान से उनकी एक्स वाइफ अवंतिका से तलाक के पीछे का कारण पूछा गया, जिस पर एक्टर ने कहा कि वह अपने मेंटल हेल्थ से बहुत जूझ रहे थे और उन्हें लगा कि उनका रिश्ता असल में उन्हें उबरने में मदद नहीं कर रहा है, बल्कि वह उन्हें और भी ज्यादा बोझिल बना रहा है और वो अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे।
इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में, इमरान ने कहा, "उस बात में मैं बहुत ज्यादा नहीं जाना चाहता, क्योंकि मैं गपशप की आग को और नहीं बढ़ा सकता। लेकिन मैं उस वक्त बहुत सारे इमोशनल बैगेज और अपने अंदर के संघर्षों से निपट रहा था, मैंने पाया कि मेरी शादी और मेरे रिश्ते से इसमें कोई मदद नहीं मिल रही है।"
इमरान ने आगे कहा कि एक रिश्ते में दो लोगों को एक हेल्दी मांइडसेट में होना चाहिए और केवल यही उन्हें एक साथ बेहतर और मजबूत बनाता है, "दो लोगों के बीच एक अच्छी और हेल्दी माइंडसेट में, आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर, स्वस्थ, मजबूत बनाते हैं। एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं ताकि आपके पार्टन हेल्दी, बेस्ट और अपने स्ट्रॉन्ग वर्जन बन सकें। लेकिन हम ऐसा नहीं कर रहे थे"।
इमरान और अवंतिका ने 2011 में शादी की और 8 साल बाद दोनों अलग हो गए। इमरान और अवंतिका की बेटी इमारा आज 10 साल की हो गई है। फिलहाल इमरान अवंतिका मलिक से कानूनी तौर पर अलग होने के बाद लेखा वाशिंगटन के साथ रिलेशनशिप में हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, इमरान खान कॉमेडी ड्रामा जल्द हैप्पी पटेल के साथ फिल्मों में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खबर है कि इस फिल्म में आमिर खान भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











