..................... Imran Khan Opens Up About Struggles As A Single Father Says Parents Hesitate To Send Their Daughters To His Home - Hindi Filmibeat

‘मेरे घर बेटी को भेजने से डरती हैं मांएं’, सिंगल फादर होने पर इस एक्टर का छलका दर्द, बोले- दुख होता है...

Imran Khan On Single Parenting: इमरान खान बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार हैं और आपको बता दें कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कई बार अपनी बेटी इमारा की परवरिश को लेकर भी वह खुलकर बात करते हुए नजर आते हैं।

Imran Khan

हाल ही में परिणीती चोपड़ा के शो मॉम टॉक्स में इमरान खान को देखा गया जहां पर उन्होंने सिंगल पैरेंट होने को लेकर बात की। इमरान खान पहले भी इस बात को कह चुके हैं कि वह अपनी एक्स वाइफ अवंतिका के साथ में बेटी की कस्टडी को शेयर करते हैं और उनकी बेटी हफ्ते में तीन से चार दिन उन्ही के साथ में रहती है।

इमरान खान ने सिंगल फादर होने पर कही ये बात

लेकिन इस इंटरव्यू के दौरान इमरान खान ने खुलासा किया कि उनकी बेटी इमारा की सहेलियों की जो मां है वह अपनी बेटियों को इमारा के साथ घर पर खेलने के लिए भेजने में झिझकती है क्योंकि घर पर कोई भी औरत नहीं है।

इमरान खान ने बताया कि जब उनकी बेटी उनके साथ में होती है तो उसके दोस्तों और उनके माता-पिता के साथ में खेलने का समय तय करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है। एक्टर इस पर कहते हैं कि "मैं प्लानिंग की कोशिश करता था और इमारा मुझे यही पूछती कि क्या आप इस दोस्त से पूछ सकते हैं कि क्या वह खेलने आ सकती है? तुम्हें उनका नंबर ढूंढ कर उनकी मां को एक मैसेज भेजता की क्या उनकी बच्ची खेलने आ सकती है? तो वह मुझे कह देती कि माफ करो आज नहीं। अगले हफ्ते फिर पूछा कि हेलो हम आ सकते हैं तो वह कहती है कि आज नहीं।"

एक्टर के घर बेटियों को भेजनें से डरती हैं माएं

इमरान खान ने बताया कि उन्हें धीरे-धीरे महसूस होने लगा और उन्होंने इस बात को लेकर सोचा। इस पर उन्होंने कहा कि "तो मैंने देखा कि कुछ माएं शायद अपने बच्चों को खासकर अगर वह लड़की है तो ऐसे घर में भेजना नहीं चाहती जहां पर एक अकेला आदमी रहता हो। मैं एक पुरुष हूं और पिता भी हूं। लेकिन अब मेरा तलाक हो गया है इसी वजह से घर में कोई भी महिला नहीं है।"

इस बात ने तोड़ दिया था एक्टर का दिल

इस पर आगे बात करते हुए इमरान खान ने बताया कि "देखो हम भी ऐसी ही दुनिया में रहते हैं जहां पर ऐसे आदमियों की कोई भी कमी नहीं है। आप समझ सकते हैं कि यह सोच कहां से आती है। यह काफी ज्यादा दिल तोड़ने वाला था क्योंकि मुझे हर हफ्ते अपनी बेटी से यही कहना पड़ता था कि सॉरी आपकी दोस्त नहीं आ सकती है।"

परिणीति चोपड़ा हुई हैरान

परिणीति चोपड़ा ने भी इमरान खान के इस बात पर हैरानी जाहिर की और कहा कि "अगर यही बात किसी सिंगल मदर के साथ में होती तो मैं तो उनको कभी अकेली मां भी नहीं कह सकती थी। वह बस मेरे लिए एक पैरेंट होती। इसीलिए मुझे ऐसा नहीं लगता है कि इसमें कोई समस्या है। यह सोचते कि अरे एक अकेली मां फोन कर रही है मुझे अपनी बेटी को खेलने के लिए भेज देना चाहिए। लेकिन यही चीज एक अकेला पिता नहीं कर सकता है।"

इमरान खान की पर्सनल लाइफ

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2011 में अवंतिका मलिक के साथ में इमरान खान ने शादी की थी। लेकिन साल 2014 में जून में दोनों की बेटी इमारा का जन्म हुआ। बाद में 8 साल साथ रहने के बाद दोनों ने तलाक ले लिया। फिर साल 2024 में इमरान खान ने लेखा वाशिंगटन के साथ में अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X