शाहिद के बाद इमरान भी बने कमीने!
लगता है कि इमरान खान के दिन फिरने वाले हैं तभी तो विशाल भारद्वाज के लिए बेहद अजीज हो गये हैं। इसलिए तो विशाल अब उनको अपनी कामयाब फिल्म कमीने के सीक्वेल में कास्ट करने जा रहे हैं। शाहिद कपूर की मार्केट काफी डाउन है इसलिए अब शाहिद कपूर की जगह विशाल इमरान खान को साइन करने जा रहे हैं। विशाल के मुताबिक इमरान खान काफी मेहनती और अच्छे अभिनेता है इसलिए वो उनके साथ कमीने पार्ट 2 बनाने जा रहे हैं। वैसे गौर करने वाली बात यह है कि कमीने पार्ट 2 में प्रियंका चोपड़ा भी नहीं होंगी।
खैर इमरान इन दिनों विशाल की फिल्म 'मटरू की बिजली का मन्डोला' में काम कर रहे हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए इमरान ने कहा कि फिल्म में वो एक पढ़े-लिखे गंवई युवक की भूमिका निभा रहे हैं। जो कि गांव के हालात सुधारना चाहता है जिसे कि चंद दुष्ट राजनेताओं ने बर्बाद कर दिया है। इस लड़ाई में उसका साथ देती है फिल्म की हिरोईन अनुष्का शर्मा जिनका नाम बिजली है। वो राजनेता पंकज कपूर की बेटी बनी हैं। जो कि शहरी वातावरण की लड़की है, लेकिन उसे गंवई मटरू यानी इमरान से प्यार हो जाता है।
फिल्म 11 जनवरी को रिलीज हो रही है।आपको बता दें कि कमीने साल 2010 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के बाद शाहिद कपूर ने एक भी हिट फिल्म नहीं दी उन्हें फिर से विशाल की ओर से उम्मीद थी लेकिन अब लगता है कि विशाल के दिल में शाहिद की जगह इमरान ने ले ली है।

Click it and Unblock the Notifications












