हरियाणवी छोरा बनने को तैयार हैं इमरान
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान, विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मटरू की बिजली का मन डोला' के जरिए अपनी इमेज में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें वो एक हरियाणवी छोरे की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म का टाइटल ही पूरी तरह से अलग है इमरान का कहना है कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए अलग ही अनुभव है जो। दरअसल वो अब तक शहरी छोरे के रूप में पर्दे पर दिखाई देते आएं हैं। लेकिन इस फिल्म में वो गांव में रहने वाले बने हैं। इस फिल्म को वो एक चुनौती के रूप में ले रहे हैं।
इमरान का कहना है कि विशाल ने उन्हें फिल्म 'डेल्ही बेली' में मेरा अभिनय पसंद आया था और उन्होंने कहा था कि वह कभी उनके साथ काम करना पसंद करेंगे। यह सुनकर मुझे अच्छा लगा था। लेकिन मैंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कुछ महीने बाद ही मुझे फोन कर इस फिल्म के लिए बुलाया।
विशाल ने मुझे स्क्रीनप्ले पढ़कर सुनाया और मुझे यह पसंद आया क्योंकि मैं जानता था कि यह एक बेहतरीन कहानी है। इमरान फिल्म के लिए इस समय हरियाणवी तौर तरिकों पर ध्यान दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











