इमरान कहेंगे ठंडा मतलब 'कोका कोला'

इमरान कहते हैं, "फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद मैं पहली बार किसी कंपनी का ब्रांड अंबेस्डर बना हूं। यह ऐसा ब्रांड है, जिसके साथ मैं सही मायने में जुड़ना चाहता था।" इमरान कहते हैं कि उनके मामा आमिर पिछले 10 वर्षों से कोक के लिए विज्ञापन कर रहे हैं। बकौल इमरान, "आमिर उस समय से कोक के लिए विज्ञापन कर रहे हैं, जब मैं बच्चा था। मैं टीवी पर उनके विज्ञापन देखा करता था। मैंने कोका कोला को हमेशा से ताजगी और उल्लास का प्रतीक माना है।"
कोक के नए विज्ञापन में फिल्म 'देव डी' के माध्यम से चर्चा में आई अभिनेत्री काल्की कोएचलिन भी नजर आएंगी। कंपनी का नया विज्ञापन मैक्कैन एरिक्सन विज्ञापन कंपनी की क्रिएटिव टीम ने तैयार किया है। इस विज्ञापन को 'खोसला का घोंसला' और 'ओए लकी! लकी ओए!' के निर्देशक दिवाकर बनर्जी ने निर्देशित किया है। यह विज्ञापन फरवरी के अंत से टीवी पर दिखने लगेगा।


Click it and Unblock the Notifications











