उधार की जिंदगी जीते हैं इमरान खान

उन्होंने डेली बेली फिल्म के संदर्भ में बात करते हुए कहा कि फिल्म में उनका किरदार उनकी जिंदगी की इस वास्तविकता से बहुत मिलता जुलता है। उन्होंने बताया कि ब्रांदा में उनकी इस आदत से हर कोई परिचित है। इमरान बचपन से ही ब्रांदा में अपने नाना के पास रहते हैं। जाहिर है, नाना की वजह से उन्हें पूरा इलाका जानता होगा।
बचपन में वे किसी भी दुकान से चॉकलेट, आइसक्रीम और पेंसिल ले लिया करते थे। बाद में घर से कोई जाता और पैसा चुका देता। उनकी यह आदत अब तक हैं। उन्हें पर्स में पैसे रखना पसंद नहीं है। वे ब्रांदा में जिस पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाते हैं, वहां उनका उधार चलता है। इमरान अपनी आदत को लाइफ स्टाइल का अहम हिस्सा बना चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











