पत्नी को तलाक देकर करण जौहर के घर में किराए पर गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन में रह रहा है ये एक्टर! मचा बवाल

Imran Khan On Rent In Karan Johar House: इमरान खान बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं, जो पिछले काफी समय से लेखा वाशिंगटन के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगाते हुए मार्च की शुरुआत में उन्होंने लेखा के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी और खुलासा किया था कि फरवरी 2019 से उनका अपनी पत्नी अवंतिका मलिक से तलाक हो गया है। अब, हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लवबर्ड्स ने फिल्ममेकर करण जौहर के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट को किराए पर ले लिया है।
'मनी कंट्रोल डॉट कॉम' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान और उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन ने मुंबई में 9 लाख रुपए प्रति माह के रेंट पर मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का बांद्रा स्थित अपार्टमेंट किराए पर लिया है। अभिनेता पहले बांद्रा के पाली हिल स्थित अपने बंगले में रहते थे।
रिपोर्ट आगे बताती है कि बांद्रा का अपार्टमेंट सी-फेसिंग है, जो उस बिल्डिंग के बगल में स्थित है, जहां उनके मामा व सुपरस्टार आमिर खान ने पहले एक अपार्टमेंट किराए पर लिया था। कपल अब टोनी कार्टर रोड पर क्लीफेपेट में तीन मंजिला अपार्टमेंट में रहेगा। यह भी दावा किया गया है कि रियल एस्टेट डेटाबेस प्लेटफॉर्म 'Zapkey' द्वारा प्राप्त दस्तावेजों में किराए का सौदा 20 मार्च 2024 को रजिस्टर किया गया था, जो तीन साल के लिए किराए पर लिया गया है। गौरतलब है कि बांद्रा मुंबई का एक पॉश इलाका है, जो शाहरुख खान, सलमान खान, जॉन अब्राहम और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जैसी मशहूर हस्तियों की पहली पसंद बना हुआ है।
मार्च 2024 की शुरुआत में 'वोग इंडिया' के साथ एक साक्षात्कार में इमरान खान ने अपनी प्राइवेसी को लेकर बहुत सुरक्षात्मक होने की बात स्वीकार की थी। लेखा के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि करते हुए उन्होंने अपने निजी जीवन के बारे में खुलासा किया था और कहा था, "ये अटकलें सच हैं कि मैं लेखा वाशिंगटन के साथ रोमांटिक रूप से जुड़ा हुआ हूं। मैं तलाकशुदा हूं और फरवरी 2019 से अलग हो गया हूं।''
उन्होंने बताया था कि लेखा के साथ उनकी प्रेम कहानी लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई थी। अपने रोमांस की टाइमलाइन बताते हुए अभिनेता ने बताया था, "लेखा और मैं लॉकडाउन के दौरान करीब आए थे, मेरे अवंतिका से अलग होने के डेढ़ साल बाद और लगभग एक साल बाद जब वह अपने साथी से अलग हुई थीं, पति से नहीं।"


Click it and Unblock the Notifications